Good evening friends ❤❤❤❤❤❤❤❤❤
प्रश्न 1:- RBI द्वारा हाल ही में करूर वैश्य बैंक पर कितने रुपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर :- 30 लाख रुपए का।
प्रश्न 2:- BCCI ने 2022-23 सीज़न के लिए कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड A+ में किस खिलाड़ी को शामिल किया है?
उत्तर :- रविन्द्र जडेजा को।
प्रश्न 3:- केंद्र ने किन 3 उत्तर-पूर्वी राज्यों से AFSPA के तहत अशांत क्षेत्रों को कम किया है?
उत्तर :- नागालैंड, असम और मणिपुर से।
प्रश्न 4:- सिलिकॉन वैली बैंक के ‘सभी जमा और ऋण का’, किस बैंक ने अधिग्रहण किया है?
उत्तर :- फर्स्ट-सिटिज़न्स बैंक ने।
प्रश्न 5:- किस देश ने यूक्रेन को तीसरी पीढ़ी के लेपर्ड-2 टैंकों की पहली खेप भेजी है?
उत्तर :- जर्मनी ने।
प्रश्न 6:- किस केन्द्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर डीजीक्लेम नामक एक नया मंच पेश किया है?
उत्तर :- नरेंद्र सिंह तोमर जी ने।
प्रश्न 7:- किन्होंने बासेल में स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन युगल का खिताब जीता है?
उत्तर :- सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने।
प्रश्न 8:- हाल ही में आई जानकारी के अनुसार किन शहरों में आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे?
उत्तर :- पुरी, द्वारका, श्रृंगेरी, बद्रीनाथ और गुवाहाटी में।
प्रश्न 9:- NIUA ने किस शहर में पहले अर्बन क्लाइमेट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है?
उत्तर :- नई दिल्ली में।
प्रश्न 10:- व्यापार और निवेश कार्य समूह की जी-20 बैठक किस शहर में आयोजित की जा रही है?
उत्तर :- मुंबई में।
प्रश्न 11:- किस राज्य के कुद्दालोर तट पर मोरे ईल की नई प्रजाति की खोज की गई है?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य के।
प्रश्न 12:- किस देश ने National Hydro Power Corporation Limited (NHPC) को सेती नदी जल विद्युत परियोजना का अध्ययन करने की अनुमति दी है?
उत्तर :- नेपाल देश ने।
प्रश्न 13:- IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने किसे अपना नया कप्तान नियुक्त किया है?
उत्तर :- नितीश राणा को।
प्रश्न 14:- न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के नए प्रमुख के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर :- डिल्मा रूसेफ को।
प्रश्न 15:- केंद्र ने देशभर में 7 हजार से अधिक “Public Electronic Vehicle Charging Stations” की स्थापना के लिए 800 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 800 करोड़ रुपये की।
टिप्पणी करे