🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽❤❤❤🙏🏽🙏🏽❤❤🙏🏽🙏🏽
: मुंबई इंडियंस बनी विजेता
हाल ही में महिला IPL का पहला सीजन संपन्न हुआ |
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता |
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत थी |
ऑरेंज कैप – मेग लैनिंग 345 रन (ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान)
पर्पल कैप – हेली मैथ्यूज 16 विकेट (मुंबई इंडियंस वेस्टइंडीज)
2️⃣महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : भारत में 4 स्वर्ण पदक जीते
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 13th संस्करण में भारत ने 4 स्वर्ण पदक जीते हैं |
लवलीना बोरगोहेन 75 किलोग्राम वर्ग – असम
नीतू घंघास 48 किलोग्राम – हरियाणा
निखत जरीन 50 किलोग्राम – तेलंगाना
स्वीटी बुरा 81 किलोग्राम – हरियाणा
3️⃣पूर्वी प्रहार अभ्यास
भारतीय सेना और वायु सेना ने पूर्वी क्षेत्र में ‘वायु प्रहार’ नामक 96 घंटे का बहु-डोमेन वायु और भूमि अभ्यास किया |
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच मार्च के दूसरे सप्ताह में यह अभ्यास हुआ था।
इसका मुख्य उद्देश्य उन योजनाओं को तैयार करना था, जो बहु-डोमेन संचालन में तालमेल बिठा सकें और पूर्वी क्षेत्र में भारतीय सेना और वायु सेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाना था |
4️⃣एमटी वासुदेवन नायर को केरल का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
हाल ही में प्रसिद्ध लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर को केरल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान केरल ज्योति से सम्मानित किया गया है |
इसके अलावा अभिनेता ममूटी, टी माधव मेनन और ओमचेरी पिल्लई को केरल प्रभा से सम्मानित किया गया है |
केरल सरकार ने 2021 में पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर विभिन्न क्षेत्रों के लिए तीन पुरस्कार स्थापित किए – 1.केरल ज्योति, 2.केरल प्रभा और 3.केरल श्री
5️⃣गुलाम नबी आजाद की आत्मकथा “आजाद”
हाल ही में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की आत्मकथा “आजाद” 5 अप्रैल को जारी होने वाली है |
इसमें गुलाब नबी आजाद के राजनीतिक जीवन की चर्चा है |
इंदिरा गांधी से लेकर नरेंद्र मोदी तक के अनुभव हैं |
6️⃣NGT ने केरल सरकार पर लगाया 10 करोड़ का जुर्माना
हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने केरल सरकार पर रामसर स्थल पर अनियंत्रित प्रदूषण को रोकने मैं असफलता के लिए केरल सरकार पर 10 करोड़ का जुर्माना लगाया है |
NGT ने एक याचिका के संबंध में यह फैसला सुनाया, जिसमें वेंबानद और अष्टमुड़ी झीलों को प्रदूषण से प्रभावित बताया |
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण अधिनियम के तहत NGT की स्थापना 2010 में संवैधानिक निकाय के तौर पर हुई हैं, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
7️⃣Earth Hour Day 2023 : 25 मार्च
हाल ही में दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष मार्च के अंतिम शनिवार को Earth Hour Day के रूप में मनाया जाता है |
यह इस वर्ष 25 मार्च को था, जिसमे रात्रि को 8:30 से 9:30 तक सभी बिजली के बल्ब को बंद किया जाता है |
सबसे पहले मार्च में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुआ और अब पुरे विश्व में मनाया जाता है |
8️⃣ISRO ने लांच किया LVM-3
हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से LVM 3 को छठी बार सफलतापूर्वक लॉन्च किया है |
इस रॉकेट में Oneweb कंपनी के 36 उपग्रह शामिल थे |
वन वेब ब्रिटेन की कंपनी है लेकिन भारती एयरटेल की हिस्सेदारी है |
टिप्पणी करे