ज्ञान बिंदु भाग 62

<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<

प्रश्न 1:- किंग चार्ल्स-III द्वारा मानद MBE से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- डॉ M.N. नंदकुमार को।

प्रश्न 2:- यूनिसेफ के रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह कितने वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है?
उत्तर :- 18 वर्ष की उम्र से पहले।

प्रश्न 3:- फास्टैग प्रणाली के माध्यम से कितना टोल संग्रह किया गया है?
उत्तर :- 193 करोड़ रुपये से अधिक।

प्रश्न 4:- किस राज्य सरकार/केन्द्र शासित प्रदेश ने धूल प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रीष्मकालीन कार्य योजना की शुरूआत की है?
उत्तर :- दिल्ली सरकार ने।

प्रश्न 5:- 5 मई 2023 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- विश्व हाथ स्वच्छता दिवस।

प्रश्न 6:- World Press Freedom Index में भारत 180 देशों में कौन-से स्थान पर है?
उत्तर :- 161वें स्थान पर।

प्रश्न 7:- किस देश की डायलॉग एक्सिटा और भारत की भारती एयरटेल के बीच, सहायक कंपनियों के विलय समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं?
उत्तर :- श्रीलंका।

प्रश्न 8:- किस देश में पहला आसियान भारत संयुक्त समुद्री अभ्यास AIME 2023 का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर :- सिंगापुर में।

प्रश्न 9:- किस बीमा कंपनी ने “Group Post Retirement Medical Benefit Scheme” की शुरूआत की है?
उत्तर :- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने।

प्रश्न 10:- किसने लीपजिंग बुक पुरस्कार 2023 जीता है?
उत्तर :- मारिया स्टेपानोवा (रूसी लेखिका)।

प्रश्न 11:- अमरीकी फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्‍फीति को काबू करने के लिए ब्‍याज दर में कितने आधार अंकों की बढ़ोतरी की है?
उत्तर :- 25 आधार अंकों की।

प्रश्न 12:- कोरियन “स्किन केयर ब्रांड लेनीज” ने किसे भारत के लिए पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर :- अथिया शेट्टी।

प्रश्न 13:- “कोलकाता उच्च न्यायालय” के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कौन नियुक्त हुए हैं?
उत्तर :- T S शिवमनानम।

प्रश्न 14:- विश्‍व बैंक के अगले नए अध्‍यक्ष कौन होंगे?
उत्तर :- भारतीय मूल के अजय बंगा।

प्रश्न 15:- क्वांटास एयरवेज लिमिटेड के नए CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- वैनेसा हडसन को।

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें