ज्ञान बिंदु भाग 73

📖

प्रश्न 1:- किस राज्य के बांद्रा-वर्सोवा समुद्री पुल का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखा जाएगा?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य के।

प्रश्न 2:- किसने प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023” प्राप्त किया है?
उत्तर :- RINL ने।

प्रश्न 3:- किस राज्य के किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ के तहत सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य के‌।

प्रश्न 4:- किस देश के द्वारा तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा गया है?
उत्तर :- चीन द्वारा।

प्रश्न 5:- 2 जून 2023 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- International Sex Workers Day.

प्रश्न 6:- किस कंपनी ने उत्सर्जन कम करने के लिए इथेनॉल डीजल मिश्रण विकसित किया है?
उत्तर :- BPCL ने।

प्रश्न 7:- किस देश ने मार्च 2024 तक श्रीलंका को 1 बिलियन डॉलर क्रेडिट लाइन का विस्तार किया है?
उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत ने।

प्रश्न 8:- किस राज्य सरकार ने नमो शेतकरी महासंमान योजना की शुरूआत की है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने।

प्रश्न 9:- किस देश के राष्ट्रपति ने नए सख्त समलैंगिक विरोधी कानून को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- युगांडा देश के।

प्रश्न 10:- किसने असम राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है?
उत्तर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।

प्रश्न 11:- जम्मू-कश्मीर सरकार ने डल और किस झील में शिकारी नौकाओं के लिए ‘जीवन रक्षक जैकेट’ अनिवार्य किया है?
उत्तर :- निगीन झील में।

प्रश्न 12:- उत्तर प्रदेश के नए Officiating DGP के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- विजय कुमार।

प्रश्न 13:- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने किसे ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में नामित किया है?
उत्तर :- सचिन तेंदुलकर।

प्रश्न 14:- नाइजीरिया देश के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- बोला टीनूबू को।

प्रश्न 15:- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘ओडिशा For AI, और AI for Youth’ पहल की शुरूआत की‌ है?
उत्तर :- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने।

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें