रुस में बग़ावत
रुस के मिशनरी लड़ाकों के ग्रुप ने मॉस्को की सैन्य सत्ता के खिलाफ विद्रोह का ऐलान किया,पुतिन ने वागनर ग्रुप के नेता येवगेनी प्रिगोजिन की गिरफ्तारी का आदेश दिया,
वागनर ग्रुप के नेता प्रिगोजिन ने एलान किया है कि उनके लड़ाके यूक्रेन से सीमा पारकर रूस में दाखिल हो चुके हैं. वे रोस्तोव-ओन-दोन की तरफ बढ़ रहे हैं.
प्रिगोजिन के मुताबिक वे रूसी सेना को चुनौती देने के लिए लगातार आगे बढ़ने को तैयार हैं. जो भी उनके रास्ते में आएगा उसे बर्बाद कर देंगे..
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें सैनिक और टैंक शहर के भीतर घूमते दिखाई दे रहे हैं. अभी यह पता नहीं चल सका है कि टैंक और सैनिक रूसी सेना के नियंत्रण में हैं या वागनर ग्रुप के !!
रूस के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की धमकी देने वाला वैगनर ग्रुप एक प्राइवेट आर्मी कंपनी और भाड़े के सैनिकों का नेटवर्क है।
वैगनर को पहली बार 2014 में पहचान मिली जब वह यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर रहा था। उस समय वह सीक्रेट ऑर्गेनाइज़ेशन था जो अधिकतर अफ्रीका और मिडल ईस्ट में सक्रिय था।
क्या है वैगनर समूह
इसे आधिकारिक रूप से PMC वैगनर के तौर पर जाना जाता है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हजारों लड़ाकों वाला यह एक निजी सैन्य संगठन है जो रूस के राष्ट्रपति की मदद के लिए मैदान में उतरता है।
पूर्व रूसी अधिकारी दिमित्री उतकिन, प्रिगोझिन ने वैगनर ग्रुप की शुरुआत की थी। यह पहली बार साल 2014 में चर्चा में आया था।
विद्रोह की वजह समझिए 👇🏻
खास बात है कि शुरुआत में यह एक गुप्त संगठन था, जिसके सदस्य रूस के दिग्गज सैनिक थे। 2015 के बाद से यह सीरिया, लीबिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व में सक्रिय रहा। सेंट्रल अफ्रिकन रिपब्लिक की तरफ से हीरों की रक्षा के लिए वैगनर ग्रुप को बुलाया गया था।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस समूह के 50 हजार से ज्यादा सदस्य यूक्रेन में हैं। साथ ही यह यूक्रेन में जारी रूसी अभियान का भी बड़ा हिस्सा है। पड़ोसी के खिलाफ जारी युद्ध में सैनिकों की कमी आने के बाद वैगनर ग्रुप ने भर्ती अभियान भी चलाया था।
खबर है कि यूक्रेन के खिलाफ जंग वैगनर ग्रुप के कई सदस्यों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि रूस की सेना जंग में सक्षम नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके सैनिकों को हथियार भी मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर रूस के सैन्य नेतृत्व को जमकर भला बुरा कहा था।✍️✍️✍️✍️✍️✍️
टिप्पणी करे