ज्ञान बिंदु भाग 94



प्रश्न 1:- देश ने प्रतिदिन कितना मिलियन मीट्रिक घन मीटर गैस उत्‍पादन का लक्ष्य प्राप्‍त किया है?
उत्तर :- 101 मिलियन मीट्रिक घन मीटर।

प्रश्न 2:- प्रतिष्ठित ‘2023-24 का सबसे पसंदीदा कार्यस्थल’ का खिताब किसे मिला है?
उत्तर :- NTPC को।

प्रश्न 3:- किस राज्य में दुनिया के सबसे बड़े ‘रामायण मंदिर’ का निर्माण किया जा रहा है?
उत्तर :- बिहार राज्य में।

प्रश्न 4:- भारत और कौन-सा देश WTO में 6 व्यापार विवादों को समाप्त करने पर सहमत हुए हैं?
उत्तर :- अमेरिका।

प्रश्न 5:- 26 जून 2023 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

प्रश्न 6:- किस राज्य में भारत की सबसे बड़ी निजी रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर :- तेलंगाना राज्य के कोंडाकल गांव में।

प्रश्न 7:- भारत और किस देश ने दोनों देशों के AEO (Authorized Economic Operators) के लिए एक पारस्परिक मान्यता व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- संयुक्त अरब अमीरात ने।

प्रश्न 8:- किस IIT ने क्लाउड सीडिंग के लिए सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान आयोजित की है?
उत्तर :- IIT कानपुर ने।

प्रश्न 9:- कौन-सा देश ‘Global Gender Equality Index’ में शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर :- आइसलैंड।

प्रश्न 10:- लघु कहानियों के संग्रह ‘कोटुक ऐप’ के लिए हिंदी भाषा श्रेणी में बाल साहित्य पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर :- सूर्यनाथ सिंह ने।

प्रश्न 11:- किस राज्य सरकार ने जल्द ही 12 करोड़ लोगों को संयुक्त स्वास्थ्य कार्ड देने की घोषणा की है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने।

प्रश्न 12:- किस केन्द्रीय मंत्री ने “भारत इन पेरिस” अभियान को हरी झंडी दिखाई है?
उत्तर :- अनुराग ठाकुर जी ने।

प्रश्न 13:- क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार मिला है?
उत्तर :- 200 अंतरराष्ट्रीय मैच।

प्रश्न 14:- बर्लिन में विशेष ओलंपिक विश्‍व खेलों में भारत ने अब तक कुल कितने पदक जीते हैं?
उत्तर :- 191 पदक।

प्रश्न 15:- किसने जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण में नाविक क्‍लब का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- केंद्रीय बंदरगाह पोत परिवहन और जलमार्ग तथा पर्यटन राज्‍यमंत्री श्रीपद नाईक जी ने।

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें