ज्ञान बिंदु भाग 99



प्रश्न 1:- किसने संसद में NRF (National Research Foundation) Bill, 2023 पेश करने को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने।

प्रश्न 2:- हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे बड़ा बैंक कौन-सा बना है?
उत्तर :- HDFC बैंक (विलय के बाद)।

प्रश्न 3:- Housing Development Finance Corporation और किस बैंक का विलय 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है?
उत्तर :- HDFC bank का।

प्रश्न 4:- अक्टूबर-नवंबर में ‘तरंग शक्ति’ नामक अपने पहले बहु-राष्ट्रीय हवाई अभ्यास की मेजबानी कौन करेगा?
उत्तर :- भारतीय वायु सेना (IAF)।

प्रश्न 5:- 4 जुलाई 2023 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

प्रश्न 6:- सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम का सामना किस देश से होगा?
उत्तर :- कुवैत से।

प्रश्न 7:- किस कंपनी ने ब्राजील के फिनटेक प्लेटफॉर्म पिस्मो को 1 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की है?
उत्तर :- वीजा ने।

प्रश्न 8:- किस केन्द्रीय मंत्री ने कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए mRNA आधारित बूस्टर वैक्सीन की शुरुआत की है?
उत्तर :- जितेंद्र सिंह जी ने।

प्रश्न 9:- स्टार्टअप-20 शिखर सम्मेलन किस राज्य में आयोजित की जा रही है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य में।

प्रश्न 10:- 1961 के बाद से किस देश का शुद्ध कर्ज पहली बार GDP के 100% के पार पहुंचा है?
उत्तर :- यूनाइटेड किंगडम का।

प्रश्न 11:- किस केन्द्रीय मंत्री के अनुसार भारत ने 6-जी तकनीक के लिए दो सौ से अधिक पेटेंटस कराए हैं?
उत्तर :- संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव जी के अनुसार।

प्रश्न 12:- किसने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने

प्रश्न 13:- किस मंत्रालय ने दुष्‍कर्म की शिकार नाबालिगों को चिकित्सा और अन्‍य आवश्‍यक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है?
उत्तर :- महिला और बाल विकास मंत्रालय ने।

प्रश्न 14:- सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप कख फाइनल मैच कहां खेला खेला जाएगा?
उत्तर :- बेंगलुरु शहर में।

प्रश्न 15:- दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन और किसने एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- राष्‍ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने।

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें