दंगा हुआ जब

एक लड़का रात के समय अपने कंधे पर एक लड़की को उठा लाया रखकर

उसके घर मे हड़कंप मच गया रे रे ये लड़की क्यु उठा लाया इसे जाकर छोड़ आ ये मुसीबत है मुसीबतो की जड़ है

लड़के ने कहा कि अपनी लड़की लड़की है दूसरे की मुसीबत है बहुत बढ़िया

लेकिन वो लड़की बेहोश थी रास्ते मे पडी थी उसके घर को दंगाइयों ने जला दिया था वो अपनी जान बचाकर भागी होगी और सुनसान जगह मे बेहोश हो गई होगी

अब उसके घर वालों ने उसकी सेवा शुरू कर दी

दो दिन के बाद उस लड़की को होश आया

लड़का उसके लिए दवा लेने गया रास्ते मे उसने कुछ लोगों को देखा जो किसी को खोज रहे थे वे कह रहे थे कि मुझे उस लड़की की तलाश है जिसके भाइयों ने मेरा घर जला दिया

लड़का केवल उन लोगों को देख रहा था वो समझ नहीं पा रहा था कि ये लोग क्या चाहते हैं

अब वो सुन रहा था कि वे लोग कह रहे हैं कि अब वे उस लड़की से बदला लेंगे

सब लोग कह रहे थे कि लड़की उनके घर नहीं है तो गयी कहाँ फिर वो

लेकिन लड़की का उसमे क्या कसूर

वे आदमी झूठ बोल रहे थे उन लोगों ने उस लड़की का पूरा घर जला दिया था लड़की जान बचाने के लिए नहीं भागी थी उसके भाइयों ने ही उसे वहाँ पर छोड़ दिया था ताकि वो दंगाइयों के हाथ ना लगे

अब वो लड़का तुरंत माजरा समझ गया

वो अपने घर गया और उस लड़की से सारी बात पूछि लड़के का अंदाज सही था

जब उन आदमियों को पता चला कि ये रात मे कोई लड़की लाया था अब वो लोग उस लड़के के घर मे घुस गए और उस लड़की की खोज करने लगे लड़की वहाँ नहीं थी वे लोग वापस चले गए

लड़के ने सोंचा की वो लड़की कहीं मुसीबत मे ना फंस जाए वो उसे खोजने निकला तभी घर के एक कोने मे वो लड़की बैठी मिली कहने लगी भैया मैं यहां हू

🙏🙏🙏🌹🙏

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें