

अगर देखा जाए तो कुछ पुरानी वस्तुएं हमे बहुत प्यारी होती है
माना कि जीवन ज्यादा दिन का नहीं फिर भी वो वस्तुएं हमारे छोटे से जीवन से दिल से जुड़ी होती हैं
हम उन्हें चाहकर भी खुद से दूर नहीं कर सकते
जैसे कि हमारी कुछ पुरानी तस्वीरे जो हमारी यादें होती है
कुछ ऐसी भी वस्तुएं होती है जो हमारे जीवन से जुड़ी होती है
कुछ पुरानी किताबे भी हमारे जीवन से जुड़ी होती है
किताबों का अम्बार इकठ्ठा हो जाता है लेकिन हम वो किताबें खुद से अलग नहीं कर सकते
पुरानी वस्तुएं निर्जीव जरूर होती है लेकिन उनसे हमे कुछ अनुभव मिलते हैं
कुछ लोग कहते हैं कि ये कबाड़ है लेकिन शायद कोई भी जानता कि ये उसके लिए क्या है
अब कुछ लोग अपने मृतक लोगों का बक्सा ही रखे हुए हैं कह्ते है कि ये मेरी माँ का बक्सा है उनका सामान है जो वो उपयोग करती थी
और भी उनके गुजरे हुए समय की कुछ वस्तुएं होती है वो सब रखी हुई होती है
🩷🩷🩷
टिप्पणी करे