Happy basant panchami

मां शारदे की आज पूजा करते हैं आज सरस्वती जी का खास दिन है आज के दिन हम सभी परिवार के साथ पीले कपड़े पहन कर मां सरस्वती की पूजा करते हैं

स्कूल कॉलेजो मे ये पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है सभी छात्र, शिक्षक सब अपने एक साथ मिलकर सरस्वती जी की पूजा अपने समर्थ के अनुसार करते हैं

मै भी कभी अपने स्कूल मे पूजा करती थी

एक छोटी सी डाली या मे पीले फूल लेकर नहा धोकर पहुँच जाती थी वहाँ पर सरस्वती जी की एक छोटी सी मूर्ति चंदा एकत्र करके मंगाई जाती थी

फल लड्डू बतासे का भोग लगता था

पंडित जी आते थे

खूब परसाद चढ़ता था

कुछ बच्चे तो मन से पूजा करते थे

पर कुछ बच्चे परसाद की तरफ आँख मूंद कर एक आँख से प्रसाद को देखते थे

कब पूजा खत्म हो कब प्रसाद मिले

एक घंटे से डेढ घंटे की पूजा होती थी

सब खूब घंटा घड़ियार मंजीरा ढोलक बजाते थे

कोई शंख बजाता था

मैं मंजीरा बजाती थी

शंख बजाने कि ताकत मुझमे नहीं थी

बाद मे प्रसाद मिलता था सब कोने मे ले जाकर खाते थे

थोड़ी देर के बाद सबकी लालची पंडित जी से दान दक्षिणl के पीछे मिस, मास्टरों की लड़ाई होती थी

वो कितने मजेदार दिन थे वाकई मे

अब मैं अपने घर मे पूजा करती हूँ सबके साथ

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें